April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर के सपूत के प्रतिभा की देश से बाहर कनाडा में शोहरत।

पातेपुर के सपूत के प्रतिभा की देश से बाहर कनाडा में शोहरत।

पातेपुर से बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट
कहते हैं नेकियां करने वाले पर ऊपर वाला भी मेहरबान होता है। छात्रों-नौजवानों को सही राह दिखाने के साथ जॉब ओरिएंटेड कोचिंग देने वाले पातेपुर प्रखंड के पहाड़पुर गांव निवासी टुनटुन सिंह एवं श्रीमती कामिनी सिंह के पुत्र आईआईटियन सिद्धार्थ सुमन को कनाडा के वर्ल्डफेम कंपनी ने मोटे पैकेज पर जॉब ऑफर किया है। बता दें कि टुनटुन सिंह मुज़फ्फरपुर में वैशाली कोचिंग सेंटर के निदेशक हैं। सिद्धार्थ सुमन ने आरआईटी रूड़की से इंजीनियरिंग करने के बाद दुनिया के सबसे बड़े शैक्षणिक गलियारा (एजुकेशनल हब) ओंटारियो यूनिवर्सिटी कनाडा से एमबीए (पी. जी. डी. एम.) की डिग्री प्राप्त कर न केवल वैशाली जिला और बिहार का नाम रौशन किया है बल्कि विदेश में भी भारत का डंका बजाया है । यही कारण है की उनका प्लेसमेंट कनाडा की कंपनी (ब्रियोक्स अवे पेटरबोर ओंटारियो) में उच्च पैकेज पर हुआ है।
सिध्दार्थ सुमन के पिता टुनटुन सिंह उच्चकोटि के शिक्षाविद हैं। मुजफरपुर में बी.पी.एस.सी एवं दारोगा की तैयारी करवाते हैं। सैंकड़ों गरीब प्रतिभावान छात्रों को निशुल्क कोचिंग देकर उनको मंजिल पर पहुंचाया है। अनेकों छात्र-छात्राए उनके कोचिंग वैशली कोचिंग सेंटर से सफलता प्राप्त कर चुके हैं। शिक्षा की जागृति के लिए उनका पातेपुर प्रखंड में बराबर कुछ न कुछ निःशुल्क कार्यशाला चलते रहता है,और पातेपुर के विद्यार्थी उनके मार्ग निर्देशन में सफलता प्राप्त करते रहे हैं।
सिद्धार्थ सुमन की इस उपलब्धि से उनके मूल निवास पातेपुर प्रखंड एवं ग्रामीण क्षेत्रों खासकर उनके गांव पहाड़पुर में हर्ष एवं उल्लास की लहर सी दौड़ गई है।W

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.