April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हुई मारपीट और अफवाह चाकूबाजी की

हुई मारपीट और अफवाह चाकूबाजी की
महुआ। रेणु सिंह
आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई और अफवाह चाकूबाजी की फैली। जिससे थाना, अनुमंडल से लेकर जिला स्तर तक प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गई। मारपीट की घटना शुक्रवार को महुआ थाना के जहांगीरपुर सलखनी के वार्ड संख्या 9 में घटी।
यहां पूर्व से चली आ रही जमीनी विवाद को लेकर मो सज्जाद, अजमेरी खातून के बीच मारपीट हो गई। यहां पर बांस के फट्ठे से एक दूसरे पर प्रहार किया गया। जिसमें महिला सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लोगों ने महुआ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में हसरन खातून और उनके पुत्र का इलाज किया गया। यहां मारपीट की जगह दो पक्ष में चाकूबाजी की अफवाह फैल गई। जिसको लेकर प्रशासनिक महकमा सख्ते में आ गया। महुआ थाना से पुलिस पहुंची और घटना की तहकीकात की। मुखिया पति पारस मणि ने बताया कि यहां आपसी भूमि विवाद को लेकर मारपीट में लोग जख्मी हुए हैं। उन्होंने भी बताया कि किसी के द्वारा दो गुटों में चाकूबाजी की अफवाह फैली। जिससे जिला स्तर तक से बड़े पदाधिकारियों की मोबाइल पर फोन आती रही। उन्होंने बताया कि मारपीट के बाद स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.