April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने सुनाई समस्याएं

संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने सुनाई समस्याएं
बंद चापाकल को लेकर लोगों ने पीएचईडी विभाग की हुई खिंचाई, जगह-जगह बिजली की लटके तार से दुर्घटना की आशंका पर उठे सवाल, जनसंवाद में भूमि विभाग को निपटाने कर दिया जोर
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के मुजफ्फरपुर रोड स्थित अक्षयवट राय कॉलेज भवन पर पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों का संवाद हुआ। इस संवाद में पंचायतों की समस्या को जनपद इन प्रतिनिधियों ने उभारा। यहां इस समय सबसे ज्यादा चापाकलों को खराब रहने के कारण प्यास बुझाने की आ रही समस्या पर प्रतिनिधियों ने पीएचइडी पर जमकर भड़ास निकाली। वहीं बिजली, आवास, सड़क, पुल पुलिया और अंचल से संबंधित मामले छाए रहे। रसलपुर मुबारक पंचायत के मुखिया विजय कुमार, पंचायत समिति सदस्य के ससुर जगन्नाथ चंद्रवंशी आदि ने चापाकल को खराबी पर पीएचइडी पर आक्रोश उतारा। वही जगह-जगह लटके बिजली के तार, टूटे पोल से लुंज पुंज व्यवस्था में बिजली सप्लाई करने पर सवाल खड़ा किए और कहा कि इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। गंगेश गुंजन ने तो भरी सभा में कहा कि बैठक में समस्याएं सुनी जाती है जो सिर्फ कागज पर ही सिमट कर रह जाती है। कहीं इसका असर नहीं दिखता, फुलवरिया पंचायत के मुखिया सुकेश्वर दास ने कढनिया में सरकारी काली स्थान की भूमि कि अतिक्रमण पर सवाल उठाया। भदवास पंचायत के मुखिया सविता देवी के पति अजय राय ने तो कहा कि आवास सहायक मनमानी करते हैं और पंचायत में अवैध वसूली खुल्लम-खुल्ला कर रहे हैं। जिसका प्रूफ वे लोगों से एफिडेविट करा कर दे सकते हैं। पंचायत समिति सदस्य संभू रजक ने सीओ पर दलाल के माध्यम से गलत तरीके से काम करने का आरोप लगाया। गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के मुखिया स्मिता कुमारी के पति अजय भूषण दिवाकर ने भी पंचायतों की समस्याओं को रखा। कन्हौली धनराज पंचायत के मुखिया मुन्नी देवी के पति अभिमन्यु कुमार ने मनरेगा से संबंधित समस्याओं को रखा। वही रसलपुर मुबारक, कन्हौली बिशनपरसी सहित विभिन्न पंचायतों में पुल पुलिया को टूटे होने सहित विभिन्न समस्याओं पर प्रतिनिधियों ने सवाल उठाया। खासियत रही कि अधिकतर महिला प्रतिनिधियों के पतिदेव या उनके संबंधी संवाद कार्यक्रम में हावी रहे। जनसंवाद कार्यक्रम में एसडीओ निवेदिता कुमारी, डीसीएलआर खुर्शीद अकरम, बीडियो शिवांगी कुमारी, सीडीपीओ अनिता जायसवाल, बीइओ अर्चना कुमारी, बीएओ उर्वशी वर्मा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा मनोरंजन कुमार सिंह, विद्युत एसडीओ आदि उपस्थित थे। डीटीसी ने मुखियों से कहा कि 15वें वित्त की राशि को आवंटन के अनुसार खर्च करें। उन्होंने समस्याओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को उसे दूर करने का निर्देश दिया। जनसंवाद में डीएम यशपाल मीना को नहीं आने पर लोगों में मायूसी भी दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.