April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आंतरिक संसाधन की बैठक कर जिलाधिकारी ने दिया राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश

आंतरिक संसाधन की बैठक कर जिलाधिकारी ने दिया राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश

रिपोर्ट: नसीम रब्बानी/सूधीर मालाकार

जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जिला राजस्व शाखा द्वारा तैयार की गई प्रतिवेदन के आधार पर आंतरिक संसाधन की बैठक कर सभी संबंधित पदाधिकारियों को विभाग द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य को माहवार प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। बैठक में संयुक्त आयुक्त वाणिज्यकर वैशाली के द्वारा बताया गया कि जिला को 72521 लाख का लक्ष्य प्राप्त है जिसके विरुद्ध मई माह तक 10019 लाख का राजस्व प्राप्त किया गया है वार्षिक लक्ष्य का 13.82% रहा है इसमें और तेजी लाई जाएगी।
अवर निबंधक हाजीपुर के द्वारा बताया गया कि जिला में रजिस्ट्री कार्यालयों को 32000 लाख का वार्षिक लक्ष्य प्राप्त है जिसके विरुद्ध मई माह तक 4210 लाख का राजस्व प्राप्त किया गया है जो वार्षिक लक्ष्य का 13:16% रहा है।
जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि 9718 लाख के वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध प्रारंभिक दो माह में 1437 लाख का राजस्व प्राप्त कर लिया गया है जो वार्षिक लक्ष्य का 14.80% रहा है।कार्यपालक अभियंता विद्युत ने बताया कि जिला को 45,000 लाख का लक्ष्य प्राप्त है जिसके विरुद्ध प्रारंभिक 2 माह में 6005 लाख का राजस्व प्राप्त किया गया है जो वार्षिक लक्ष्य का 13.34% रहा है। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि खनन विभाग को कोई वार्षिक लक्ष्य नहीं दिया गया है परंतु इस वित्तीय वर्ष के प्रथम 2 माह में 270 दशमलव 270.63 लाख का राजस्व प्राप्त किया गया है।
माप तौल विभाग के द्वारा 11.38 लाख, नगर परिषद हाजीपुर के द्वारा 41.92 लाख, मत्स्य विभाग के द्वारा 9.50 लाख सहित जिला में वित्तीय वर्ष 2023- 24 के प्रारंभिक 2 माह में 26076 लाख की राशि राजस्व के रूप में प्राप्त की गई है। जिलाधिकारी द्वारा पदाधिकारियों को राजस्व के मासिक लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश देते हुए कहा गया कि प्रारंभ से ही स्थिति ठीक रखने पर बाद में दिक्कत नहीं आएगी इसका ध्यान सभी पदाधिकारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.