April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पछले 24 घण्टे में बालू के अवैध परिचालन में 3 ट्रक,1 लोडर एवं 2 ट्रैक्टर पकड़े गए

पछले 24 घण्टे में बालू के अवैध परिचालन में 3 ट्रक,1 लोडर एवं 2 ट्रैक्टर पकड़े गए

रिपोर्ट नसीम रब्बानी/सुधीर मालाकार

मुख्य सचिव, बिहार सरकार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई उच्च स्तरीय बैठक में प्राप्त निदेश के आलोक में जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा बालू के अवैध खनन, भण्डारण एवं परिवहन के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई की प्रतिदिन सुबह 10 बजे गुगल मीट के द्वारा समीक्षा की जा रही है और इसमें और सख्ती करने का निर्देश दिया जा रहा है।
आज की गयी गुगल मीट की समीक्षा में बताया गया कि पिछले चौबिस घंटे में जिला भर में कुल 140छापेमारी करायी गयी है। प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर ने बताया कि कल 10:00 बजे दिन से आज 10:00 बजे तक कुल 72 छापेमारी अनुमंडल अंतर्गत सभी थानों और अंचलों के द्वारा की गयी है। इस दौरान टाउन थाना हाजीपुर के द्वारा एक ट्रक एवं दो ट्रैक्टर ओवर लोडिंग में पकड़ा गया है।एक ओवरलोड स्टोन चिप्स का तर्क गांधी सेतु के पास पकड़ा गया है जिसपर खनन विभाग के द्वारा फाइन की कार्यवाई की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि इन गाड़ियों के सीजर की प्रक्रिया की जा रही है।इसके बाद इन सभी पर फाईन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी जगह इन्ट्री प्वाइंट पर चेकिंग को सख्त किया गया है और सीसीटीवी के द्वारा लगातार मोनेटरिंग की जा रही है।उनके द्वारा खुद पेट्रोलिंग की जा रही है और सीसीटीवी भी देखा जा रहा है।
अनुमंडल पदाधिकारी महुआ के द्वारा बताया गया कि पिछले 24 घंटे में अनुमंडल क्षेत्रान्तर्गत कुल 52 छापेमारी करायी गई है।गूगल मीट में अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारी से इस बावत पूछताछ की गई जिसमे बताया गया कि एक गाड़ी गोरौल थाना के द्वारा चालान फेल होने पर पकड़ा गया है,जिसकी जांच की जा रही है।
महनार एसडीओ ने बताया कि यहाँ कुल 12 छापेमारी की गयी है। सभी पथों एवं घाटों पर चौकसी रखी जा रही है।उन्होंने कहा कि अनुमंडल अंतर्गत अवैध परिचालन नही पाया गया है।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि हाजीपुर-लालगंज, हाजीपुर-मुज़फ्फरपुर,गांधी सेतु सहित सभी मार्गो पर हो रहे परिचालन पर नजर रखी जा रही है साथ हीं रात्रि पहर सभी प्रमुख पथों पर गश्ती बढ़ायी गई है। खनन विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी घाटों पर नजर रखा जा रहा है और लगातार घाटों पर भ्रमण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी के द्वारा लगातार सख्ती बनाये रखने और यही मोमेंटम कायम रखने का निर्देश दिया गया।
गुगलमीट में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्त्ता श्री विनोद कुमार सिंह,जिला परिवहन पदाधिकारी श्री जयप्रकाश नारायण, अनुमंडल पदाधिकारी, अनमंडल पुलिस पदाधिकारी, खनन विभाग के पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी जुड़े हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.