गोरौल थाना क्षेत्र के ग्राम सोंधो वासदेव में शनिवार की रात्रि में दो घरों में चोरो द्वारा ताला तोड़कर भीषण चोरी किया गया ।
गोरौल थाना क्षेत्र के ग्राम सोंधो वासदेव में शनिवार की रात्रि में दो घरों में चोरो द्वारा ताला तोड़कर भीषण चोरी किया गया ।
रिपोर्ट:ज़ाहिद वारसी
चोरो के आतंक से लोग रात भर रतजग्गा करने पर विवश है । गृहस्वामी वीरचन्द्र राय ने बताया कि हम सभी लोग शनिवार को देर रात्रि खाना खाकर सो गये थे कि चोरो ने पीछे के दरवाजे से अन्दर आ धमका और हमको एक रूम में बंद कर दिया और बारी बारी से सभी रूम में घुसकर आलमीरा, बक्सा, गोदरेज सहित सभी जगहों का ताला तोड़कर उसमे रखा आभुषण नगदी सहित लगभग पांच लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गया । वही गांव के ही परीक्षण राय के घर भी चोरो ने धावा बोला और मेन गेट का ताला तोड़कर आभुषण ,नगदी सहित लगभग दो लाख की राशि का सामान ले गया। चोरो ने पास के ही नन्द किशोर राय के घर मे भी गया ,लेकिन वहां पर लोगो कि नींद खुल गयी जिस कारण चोरो को कुछ हाथ नही लगा। गृहस्वामी ने आगे बताया कि इस चोरी की घटना की सूचना स्थानीय चौकीदार को दिया गया,लेकिन वह बोला कि हम थाना पर बात किये है । आवेदन देने से कुछ नही होगा। किसी भी हालत में समान बरामद नही होगा तो व्यर्थ में आवेदन क्यो दिजियेगा? इसी के कारण अभी तक थाने में आवेदन नही दिया हूं।
