April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गरीब छात्रों को पढ़ाई जारी रखने के लिए कुशवाहा संघ ने दी आर्थिक मदद

गरीब छात्रों को पढ़ाई जारी रखने के लिए कुशवाहा संघ ने दी आर्थिक मदद
महुआ, रेणु सिंह
महुआ मंगरू चौक के पास कुशवाहा संघ की बैठक में गरीब छात्रों को पढ़ाई जारी रखने के लिए 5 हजार की आर्थिक मदद की गई। वही संघ की मजबूती को लेकर विभिन्न निर्णय भी लिए गए।
बैठक में संघ के प्रखंड अध्यक्ष दीप नारायण सिंह ने कहा कि महुआ प्रखंड की सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6 मिर्जापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार के पुत्री प्रीति कुमारी बीएससी नर्सिंग कोर्स कर रही है। उनके पिताजी गरीब किसान हैं। जिससे पेट चलाना मुश्किल हो रहा है। छात्रा पढना चाहती है जिसे आर्थिक तंगी से पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान छात्र छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए कुशवाहा संघ कृत संकल्पित है। संघ के जिला प्रतिनिधि के रूप में आए रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक मदद करना पुनीत कार्य है। इससे उनकी भविष्य बन सकती है। उन्होंने कहा कि संघ गरीब छात्र छात्राओं को पढ़ने के लिए हमेशा से आर्थिक मदद करती आई है। मौके पर उपस्थित उमेश कुशवाहा, अनिल कुमार, उमेश सिंह, त्रिभुवन सिंह, डॉ उदय कुमार, जय किशन सिंह आदि ने अपने विचार रखे। इधर छात्रा के माता-पिता और अन्य सगे संबंधी ने संघ के सदस्यों के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.