April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नामांकन जागरुकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन ।रिपोर्ट। रेणु सिंह

नामांकन जागरुकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन
महुआ। रेणु सिंह
बिहार शिक्षा परियोजना के द्वारा 9वी में नामांकन को लेकर नुक्कड़ नाटक के द्वारा बच्चों और अभिभावकों को जागरूक कराया जा रहा है। ताकि स्कूल से बाहर रहने वाले छात्र-छात्राएं आगे की पढ़ाई के लिए विद्यालयों में नामांकन करा लें। गुरुवार को यहां रामपुर चंद्रभान उर्फ डगरु पंचायत के नीलकंठपुर में नुक्कड़ नाटक के तहत स्कूल से बाहरी बच्चों को को नामांकन कराने के लिए जागरूक किया गया।
स्कूलों में प्रवेश उत्सव अभियान के तहत जिला द्वारा भेजी गई नुक्कड़ नाटक की टीम संत कबीर उच्च विद्यालय नीलकंठपुर पहुंच। यहां शिव मंदिर चौक पर उक्त स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य अजीत कुमार पप्पू के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक ने नाटक कर्मियों को हौसला अफजाई की। यहां पर नाटक मंडली द्वारा शिक्षा जागरूकता से संबंधित हास्य और व्यंगात्मक नाटक दिखाए गए। जिसे देखने के लिए स्कूली छात्र छात्राएं ही नहीं बल्कि आसपास के लोग भी जुट गए। नोडल शिक्षक ललन कुमार तरुण, संजय कुमार राय, राजू कुमार झा, विजय राज, लक्ष्मी, शशिबाला, मुकीम अख्तर, रामजीवन कुमार, चंदेश्वर सिंह, प्रियरंजन प्रसून, सुनील कुमार सुमन, दीपक सिंह, अरुण कुमार, आशुतोष कुमार, परिचारी उमानाथ बैठा, व जयकिशुन राम आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। यहां पर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीण लोगों को अपने अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया। उनके द्वारा बताया गया कि शिक्षा सबसे बड़ा धन है। बच्चों को शिक्षित होने के लिए स्कूल अवश्य भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.