April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

NPS महमदपुर के बच्चों का उपस्थित एवं शिक्षण शैली अति सराहनीय/ रुबी कुमारी

NPS महमदपुर के बच्चों का उपस्थित एवं शिक्षण शैली अति सराहनीय/ रुबी कुमारी
नसीम रब्बानी
आदिल शाहपुरी
वैशाली संवादाता सुत् चेहरा कलां प्रखंड अंतर्गत एन पी एस महमदपुर सेहान वैशाली में जिला टीम रूबी कुमारी निरीक्षण के लिए दिन के 10:00 विद्यालय में प्रवेश किया जहां विद्यालय के प्रधाना प्रभारी श्री अमीर उल हक , अनीता सिंह , कुमारी अमिता , कुमारी ज्योति , शमा परवीन , एजाज आदिल साथ ही दोनों रसोईया भी उपस्थित थीं शिक्षक एवं शिक्षिका अपने वर्ग कक्ष में बच्चों को साप्ताहिक मूल्यांकन के लिए श्याम पट पर प्रश्न उत्तरी में तल्लीन पाए गए । जांच के क्रम में शिक्षिका कुमारी ज्योति एवं शमां परवीन शिक्षक के रूप में वर्ग में खड़े थे । ज्ञांत हो कि शिक्षक एवं शिक्षिका द्वारा पुछे गए एक प्रश्न के उत्तर में निरीक्षण करता रुबी कुमारी एवं उनके सहायक ने कहा कि नवसृजित प्राथमिक विद्यालय महम्मदपुर सेहान में छात्र एवं छात्राओं की उपस्थिति एवं शिक्षण शैली सराहनीय है साथ और मेहनत की आवश्यकता है इन्होंने ने यह भी कहा कि छात्र एवं छात्राओं के गार्जियन से मिलकर पोशाक सिलवाने पर जोर दें यह क्रिया निरंतर प्रयास करने से हर बच्चा पोशाक में उपस्थित होकर ही स्कूल आएंगे इन्होंने यह भी कहा कि इस बात की खुशी है कि हम लोगों के प्रयास से एवं हम से ज्यादा आप सब के प्रयास से बच्चों की उपस्थिति 80% हो गयी है जिसका श्रेय आप सब को मिलता है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.