April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विधानसभा घेराव के दौरान भाजपाइयों पर लाठीचार्ज के विरोध में पुतले के साथ घूम कर किया प्रदर्शन

विधानसभा घेराव के दौरान भाजपाइयों पर लाठीचार्ज के विरोध में पुतले के साथ घूम कर किया प्रदर्शन
महुआ गांधी स्मारक पर बिहार सरकार का पुतला फूंक कर जमकर की नारेबाजी
महुआ, रेणु सिंह
विधानसभा घेराव के दौरान भाजपाइयों पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को यहां गांधी स्मारक पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा राज्य सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री को तानाशाह बताया।
यहां गांधी स्मारक पर भाजपा के नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश शशि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और राज सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब लोकतांत्रिक अधिकार के तहत शांतिपूर्ण तरीके से बिहार विधानसभा का घेराव किया जा रहा था तोमुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री के इसारे पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज में एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की लाठी चार्ज में महुआ से गए दर्जनों कार्यकर्ता घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। इस विरोध अभियान में पार्टी के वरीय नेता गौरीशंकर सिंह के साथ जितेंद्र यादव, अजय यादव, पंकज ठाकुर, राजीव चौधरी, रूबी कुमारी, गीता सिंह, गिरधारी कुमार, नंदन कानू, शंभू सुमन पिंटू कुमार, सुरेंद्र प्रधान, जयप्रकाश निषाद वर्णमाला, चेहराकला के मंडल अध्यक्ष रवि कुमार, महुआ दक्षिणी के अरुण चौरसिया, उतरी के अरुण कुमार, अखिलेश कुशवाहा, चेहराकलां युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित कुमार यादव आदि शामिल थे। रिमझिम बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं में आक्रोश था और वह पुतला के साथ पूरे बाजार का भ्रमण कर गांधी स्मारक पर सभा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.