वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड अंतर्गत भान भोरहा उर्फ़ रसूलपुर गौस पंचायत के चौसीमा ग्राम में बिजली के करंट से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। यह घटना पूर्व मुखिया अवधेश कुमार के घर के पास बाला प्रसाद सिंह के परिवार की है। जिसमें कुसमी देवी, धर्मेंद्र कुमार ,सुमन देवी की मौत हो गई। जबकि पंकज कुमार निधि कुमारी बुरी तरह घायल हुए हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है