April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में विद्युत उपग्रिड की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक

महुआ में विद्युत उपग्रिड की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक
महुआ। रेणु सिंह
बिजली समस्या दूर करने को लेकर स्थानीय विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर महुआ में विद्युत उप ग्रिड बनाने का प्रस्ताव रखा। विधायक डॉ मुकेश रोशन ने एवं उपग्रिड बनाने की मांग के साथ साथ विभिन्न जगहों पर प्रस्तावित सब स्टेशन बनाने का भी प्रस्ताव रखा। ताकि महुआ वासियों को बिजली समस्या से निजात मिले।
विधायक डॉ रौशन शुक्रवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर महुआ की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक डॉक्टर रोशन ने बताया कि महुआ अनुमंडल के महुआ बाजार के 8 किलोमीटर की परिधि में पावर ग्रिड, सवस्टेशन तथा मिर्जानगर में विद्युत शक्ति उपकेन्द्र निर्माण का प्रस्ताव दिया। उन्होंने बताया कि जंदाहा के सलहा पावर ग्रिड से बिजली सप्लाई महुआ, पिरोई, पातेपुर, डभैच, चेहराकलां आदि में की जाती है। जहां से लंबी दूरी होने कारण बिजली समस्या हमेशा बनी रहती है। फॉल्ट आने पर उसे खोजने में ही विभाग को समय लग जाता है। विधायक ने यह भी बताया कि यहां सब स्टेशन से विभिन्न फीडरों में बिजली सप्लाई की जाती है। जिसकी लंबाई काफी है। महुआ बाजार के 08 किमी के परिधि में पावर ग्रिड, सवस्टेशन तथा मिर्जानगर में एक विद्युत शक्ति उपकेन्द्र का निर्माण हो जाने से यहां की बिजली समस्या दूर होगी। विधायक ने अभी बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री से आश्वासन दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.