वैशाली में बिजली के करंट से एक ही परिवार के तीन की मौत, दो घायल ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकर ।
वैशाली !हाजीपुर, जिले में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जंदाहा प्रखंड अंतर्गत भान भोरहा उर्फ़ रसूलपुर गौस पंचायत के चौसीमा गांव में बड़ी दर्दनाक घटना घटित हुई ।एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से इलाका में कोहराम मच गया ।बताते चलें कि चौसीमा निवासी बाला प्रसाद सिंह के के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली की धारा प्रवाहित होने लगी ।जिससे 55 वर्षीय कुसमी देवी, इनके पुत्र 35 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार एवं पुत्रवधू 30 वर्षीय सुमन देवी के मौके पर मौत हो गई। जबकि 4 वर्षीय रिद्धि कुमारी एवं पंकज कुमार बुरी तरह से घायल अवस्था में निजी नर्सिंग होम में इलाजरत है ।इस दर्दनाक घटना से जहां चारों ओर कोहराम मचा है ।स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा के वक़्त बगल ट्रांसफार्मर के पास शॉट होने के कारण इतनी बड़ी घटना हो गई ।जब तक लोग ट्रांसफार्मर से लाइन काटते काटते तब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी थी ।मौके पर जंदाहा थाना कैंप कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपी जाएगी। घटना पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ उमाशंकर निराला, पूर्व मुखिया पुत्र धर्मेंद्र कुमार, कुंदन कुमार, प्रो सत्य प्रकाश सहित जनप्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
