April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हरियाली महोत्सव में बच्चों संघ थिरकी शिक्षिकाएं ।रिपोर्ट। रेणु सिंह

हरियाली महोत्सव में बच्चों संघ थिरकी शिक्षिकाएं
रिपोर्ट। रेणु सिंह,महुआ

वैशाली:संत जोसेफ स्कूल सिंघाड़ा की परिसर में सभी बच्चों ने हरियाली महोत्सव में अपनी भागीदारी दर्ज करवाई। पूरी मानसून सीजन में होने वाले इस कार्यक्रम की आज की शुरुआत बच्चों ने नृत्य कहरियाली महोत्सव में बच्चों संघ थिरकी शिक्षिकाएं
महुआ। रेणु सिंहर बादल को रिझाने की पूरी कोशिश की। कक्षाओं में बच्चों के बीच नारा लेखन प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता वृक्ष लगाओ प्राणवायु पाओ-भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नवम दशम वर्ग के बच्चों ने अपने-अपने वर्ग शिक्षकों के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। ‌‌। प्राचार्य श्री विवेक ने सभी बच्चों को यह बताया कि आओ अपनी जड़ों से जुड़े। मोबाइल के अंधे प्रयोग ने बच्चों को बाहरी गतिविधि से दूर कर दिया है ऐसे में यह बहुत आवश्यक है कि बच्चों को प्रकृति से जुड़ने के लिए विद्यालय से शुरुआत की जाए। से बच्चों का मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी उत्तम स्तर पर पहुंचे। विद्यालय के निदेशक ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने के लिए अपील की। उन्होंने कहा बेहतर है कि हम अब पर्यावरण के प्रति अपने आप को पूरी ईमानदारी के साथ सजग रखें। पर्यावरण से छेड़छाड़ एवं उसका दुष्प्रभाव मिलने के संकेत शुरू हो गए हैं। आइए इस गंभीर समस्या को हम सभी चुनौती के रूप में स्वीकार करें और घर से लेकर विद्यालय तक वृक्षारोपण कर अपनी छोटी भूमिका का निर्वहन करें। ‌‌इसमें विद्यालय के शिक्षक प्रकाश कुमार विजय कुमार हरीश कुमार प्रिंस कुमार सुशील कुमार एवं शिक्षिकाओं मैं ज्योति कुमारी रानी कुमारी मनीषा कुमारी नेहा कुमारी एवं कुमारी निधि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बच्चों को एक बेहतर पर्यावरण मित्र बनने को प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.