कड़ियों स्थित योगी ब्रह्म बाबा के पत्थर निर्मित घोड़ों को किया क्षतिग्रस्त
कड़ियों स्थित योगी ब्रह्म बाबा के पत्थर निर्मित घोड़ों को किया क्षतिग्रस्त
सूचना मिलते ही योगी ब्रह्म बाबा स्थान पर जूटी लोगों की भीड़, योगी ब्रह्म स्थान पर बने पत्थर जनित घोड़ों को तोड़े जाने से आक्रोश
महुआ, रेणु सिंह
असामाजिक तत्वों ने महुआ के ताजपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत कड़ियों गांव स्थित योगी ब्रह्म बाबा स्थान पर बने डेढ़ दर्जन पत्थर निर्मित गौरव को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह खबर शनिवार को आग की तरह फैली और लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। यहां घोड़ों को तोड़े जाने पर श्रद्धालुओं में आक्रोश दिखा। यह सूचना पुलिस को दी गई।
बताया गया कि यहां पुजारी सहदेव सिंह दिन में रहते हैं लेकिन शाम होने के बाद अपने घर भत्था चले जाते हैं। शनिवार कि पहले सुबह जब पुजारी यहां योगी ब्रह्म बाबा स्थान पर रोज चित्र पहुंचे तो कई घोड़ों को क्षत-विक्षत टूटा और गिरा हुआ देखें। पहले तो यह देखकर वह सन्न रह गए। इसकी सूचना उन्होंने ग्रामीणों को दी। इधर सूचना मिलते ही ग्रामीण और आसपास के लोगों का भीड़ उमड़ पड़ी। पुजारी ने बताया कि यहां 18 पत्थर निर्मित गुरु को क्षतिग्रस्त किया गया है। एक सप्ताह पूर्व भी कुछ शरारती तत्व द्वारा करीब आधा दर्जन पत्थर निर्मित घोड़ों को उलट दिया गया था। उक्त स्थान पर पहुंचे पूर्व मुखिया विश्वबंधु कुमार, ग्रामीण अभय कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह उर्फ टून्ना सिंह, विनोद कुमार, सुदर्शन कुवर, दामोदर झा, दशरथ पासवान, सत्यजीत कुमार बबलू, भूषण सिंह, मुकेश पटेल, अमन कुशवाहा, उप मुखिया गणेश सिंह आदि ने बताया कि गांव के सुनसान जगह चौड़ में यह योगी स्थान लगभग 2 सौ वर्ष से भी अधिक से है। यहां जो भी श्रद्धालु सच्चे हृदय से आकर मन्नत मांगते हैं उनकी मनोकामना पूरी होती है। वे मनोकामना पूर्ण होने पर योगी बरम बाबा को पत्थर निर्मित घोड़ा चढ़ाते हैं। लोगों का कहना है कि यहां कुछ शरारती तत्व का कभी-कभी जमावड़ा भी होता है। इधर घटना की जांच पुलिस कर रही है।
