April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भाजपाइयों ने दिया प्रखंड कार्यालय पर महा धरना महुआ। रेणु सिंह

भाजपाइयों ने दिया प्रखंड कार्यालय पर महा धरना
महुआ। रेणु सिंह
विधानसभा मार्च के दौरान सांसदों विधायकों और भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से शनिवार को काला दिवस मनाया गया। पातेपुर विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड परिसर में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार विरोधी नारे लगा। पातेपुर प्रखंड परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा महा धरना का आयोजन किया गया। इस मौके पर पातेपुर विधायक लखेंद्र पासवान के नेतृव 13जुलाई को हुए पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सी. एम .नीतीश कुमार एवम उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार के सी. एम. नीतीश कुमार एवम बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।इस अवसर पर पातेपुर विधायक ने बताया कि
बिहार सरकार के नीति के विरुद्ध पटना गाँधी मैदान से भाजपा कार्यकर्ताओ ने शांति पूर्वक विधान सभा मार्च कर रहे थे। तब बिहार सरकार के इशारों पर बिहार पुलिस ने अचानक भाजपा सांसद, विधायक एवम कार्यकर्ताओ को आंसू गैस, पानी उसके बाद लाठी से पिटने लगा। जिससे हजारो कार्यकर्ताओ को चोटें लगी । उसी में जाहानावाद के भाजपा विजय कुमार सिंह को पुलिस पीट पीट कर मार दिया। बिहार सरकार के तानाशाह रवैया 13अप्रैल के जलियांवाला बाग हत्याकांड को याद दिलाता है। जिसमें निहत्थे लोगों पर लाठी चार्ज किया गया था। इस मौके नीतीश कुमार एवम तेजस्वी यादव का पुतला फुक कर राष्टपति से बिहार के गुंडा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यता
संचालन जिला महामंत्री अजब लाल साह
वक्ता मंडल अध्यक्ष इंद्र जीत सिंह, जय लाल सहनी विंदश्वर् राय, रामानंद राय, मनोज पासवान,, उमेश कुमार विभु, अशोक राय, मो असगर अली, दिनेश साह धनेश मिश्रा, डोली कुमारी, मुननी कुमारी। रामकुमार कुशवाहा, दया नंद सिहं, देवेंद्र राय,शिव चंद्र राम, शंभु गुप्ता, संजीव सोनी, रौशन कुमार, राज देव सिंह, रंधीर कुमार जय लाल साह, मनीष मिश्र, असगर अली,समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.