जिला बाल संरक्षण इकाई, वैशाली में रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया
जिला बाल संरक्षण इकाई, वैशाली में रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया
रिपोर्ट:नसीम रब्बानी
वैशाली समाहरणालय स्थित जिला बाल संरक्षण इकाई, वैशाली में रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई वैशाली के प्रशांत का ट्रांसफर बिहार राज्य बाल संरक्षण आयोग, पटना में किया गया है तथा वैशाली में विनोद कुमार ठाकुर का पदस्थापना किया गया है। जिला बाल संरक्षण इकाई में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक निदेशक को मोमेंटो साल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया तथा वैशाली जिले में उनके 3 वर्षों के कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर सहायक निदेशक प्रशांत ने कहा कि 3 वर्षों के अंदर वैशाली में कार्य करने का अनुभव काफी अच्छा रहा है तथा मुझे खुशी है कि हमने बच्चों के सुरक्षा और देखभाल हेतु अथक प्रयास किया है तथा बच्चों को हर संभव मदद पहुंचाई है। इस अवसर पर नए सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई विनोद कुमार ठाकुर ने कहा कि हम सभी को मिलकर वैशाली जिले के अंदर बच्चों के सुरक्षा एवं देखभाल का प्रयास करना है। कोई भी बच्चा प्रताड़ित ना हो इस रूप में हम सभी को तत्पर रहना है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की दिशा में हम हमेशा तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने पदाधिकारियों को शॉल , मोमेंटो एवं बुके के साथ सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री शुक्ला ने कहा कि सहायक निदेशक प्रशांत जी का कार्य काफी सराहनीय रहा है। 3 वर्षो के अंदर उन्होंने बच्चों के अधिकारों एवं बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए काफी तत्परता से कार्य किया है। उनके कार्यों को वैशाली जिला हमेशा याद रखेगा।कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रीति शर्मा, सदस्य शोभा कुमारी, पांडे ब्रजनंदन, रमेश कुमार , बाल संरक्षण पदाधिकारी अमूल्य कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मी अपराजिता कुमारी, प्रीति कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थे।
