पंचायत स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा सह प्रशिक्षण कार्यक्रम, पातेपुर प्रखंड अंतर्गत चांदपुर फतह पंचायत में आयोजित किया गया
वैशाली राजद प्रखंड अध्यक्ष मकबूल अहमद अंसारी के अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा सह प्रशिक्षण कार्यक्रम, पातेपुर प्रखंड अंतर्गत चांदपुर फतह पंचायत में आयोजित किया गया
चांदपुर फतह पंचायत में अम्बेडकर परिचर्चा कार्यक्रम में जहाँ राजद के नेता व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉo भीमराव अंबेडकर पर अपना अपना विचार व्यक्त किया साथ ही साथ संविधान विरोधी भाजपा सरकार के नीतियों को गाँव – गाँव तक पहुचांकर आगामी 2024 के चुनाव में उखाड़ फेंकने का निर्णय लिया
राजद प्रखण्ड अध्यक्ष मकबूल अहमद अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान विरोधी दलित विरोधी सरकार है सिर्फ मुसलमान को ही यह टारगेट नहीं करता है बल्कि अगर यह भाजपा सरकार मुस्लिम विरोधी रहता तो भाजपा और आरएसएस के लोग अपने घर का दामाद नहीं बनाते।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए राजद के वरिष्ठ नेता सीताराम राय, डा० अरुण कुमार राय, प्रोफेसर जसीर साहब, प्रधान महासचिव प्रोफेसर गणेश प्रसाद यादव, 11/नम्बर जिला परिषद प्रभारी रघुनाथ राय, अल्पसंख्यक जदयू जिलाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा हसन पुर्व मुखिया चांदपुर फतह पंचायत, डब्लू यादव, राजु राम राजद पंचायत अध्यक्ष, सोनु कुमार, मुरारी राय, मनोज कुमार राय, शौकत अली, मोहम्मद मुमताज, राजद नेता एवं अन्य राजद कार्यकर्ता एवं प्रखंड व पंचायत क्षेत्र के गरीब गुरवा व किसान मजदूरों ने बढ़-चढ़ कर अम्बेडकर परिचर्चा में भाग लिया
