April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सुहागिनों ने लगाए पीपल के 108 फेरे।रिपोर्ट। रेणु सिंह

सुहागिनों ने लगाए पीपल के 108 फेरे
महुआ। रेणु सिंह
सोमवती अमावस्या पर सुहागिनों ने पीपल के 108 फेरे लगाए और अखंड सौभाग्य के लिए मन्नत मांगी। महुआ के विभिन्न जगहों पर पीपल के फेरे लगाने के लिए सुहागिनों की भीड़ जुट। जिससे अफरातफरी का माहौल रहा। वही भक्ति और आस्था सिर चढ़कर बोली।
महुआ के विभिन्न स्थानों पर पीपल के फेरे लगाने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ रही। महिलाओं ने पीपल के 108 फेरे लगा कर शिव पार्वती की कथा सुनी। उन्होंने श्रृंगार प्रसाधन की सामग्री पंडितों को दान की। बताया गया कि यह व्रत सुहागिनों के लिए अति फलदाई होता है। इस व्रत को रखने से अखंड सौभाग्य प्राप्ति होती है ।महिलाओं ने बताया कि इस व्रत का उन्हें इंतजार रहता है। खासकर सावन के सोमवतु अमावस्या पर महिलाओं में उमंग रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.