April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार ग्राम रक्षा दल बिहार प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत के अध्यक्षता में आयोजित की गई

 

बिहार ग्राम रक्षा दल बिहार प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत के अध्यक्षता में आयोजित की गई

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान के प्रांगण में बिहार ग्राम रक्षा दल बिहार प्रदेश के पदाधिकारी, बिहार केसभी जिला अध्यक्ष एवं कोर कमेटी के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत के अध्यक्षता में आयोजित की गई l
बैठक को संबोधित करते हुए दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत ने कहा है कि ग्राम रक्षा दल की मानदेय एवं स्थायीकरण की व्यवस्था किया जाए या इस संस्था को इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से ग्राम रक्षा दल की सच्चाई से अवगत कराते हुए रद्द किया जाए क्योंकि सुबे बिहार के लाखों ग्राम रक्षा दल के नौजवान दिग्भ्रमित होकर शोषण के शिकार हो रहे हैं यदि 15 अगस्त से पहले बिहार सरकार के द्वारा ग्राम रक्षा दल के कल्यानार्थ घोषणा नहीं किया गया तो बहुत बड़ा आंदोलन का ऐलान किया जाएगा जिसकी सारी जवाबदेही सरकार, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की होगी इस बैठक में सुबे बिहार के प्रदेश, जिला, एवम प्रखंड के पदाधिकारी एवं कार्य समिति के सदस्यगण उपस्थित हुए l
इस बैठक में दल के प्रदेश महामंत्री विजय कुमार साह, जिला सचिव राजा गुप्ता, प्रदेश पदाधिकारी अरविंद तिवारी,रामप्रसाद पंडित,ललिता देवी, रजनी देवी, बेबी कुमारी, पिंटू कुमार तांती,रामविलास पासवान, लक्ष्मी नारायण सिंह, संजय कुमार साह, पुनीत राम, समसुद्दीन, राम विशेख,जितेंद्र कुमार यादव, अनिल कुमार मंडल, देव चंद्र प्रसाद, सरोज पासवान, गुंजा देवी, संगीता कुमारी विनोद कुमार श्रीप्रकाश मंडल, अशोक कुमार सिंह, रिंकू कुमारी, सीताराम सरोज, समसुल जमा, चमन लाल मंडल, देवेंद्र साह,ओम प्रकाश शर्मा, गुड़िया देवी, सुशील यादव, हरीनाथ पासवान, सुमन महतो, हरिदयाल रविदास, राजेंद्र यादव, सविता कुमारी, धर्मेंद्र दास, सत्येंद्र पासवान, अजय कुमार दास,जितेंद्र कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्राम रक्षा दल के नौजवान उपस्थित हुए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.