महावीर मंदिर में राम भक्तों के द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ एवं महाआरती किया गया।
महुआ नगर क्षेत्र के पुरानी बाजार में स्थित ऐतिहासिक महावीर मंदिर में राम भक्तों के द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ एवं महाआरती किया गया। इस दौरान महिलाओं के द्वारा एक से एक बढ़कर भजन प्रस्तुत किया गया । पाठ के दौरान बीच – बीच में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व वीर हनुमान के जयकारों से वातावरण से भक्तिमय का माहौल बना रहा ।इसके उपरांत हनुमान जी का लगा भोग वितरण हुआ । इस मौके पर पुजारी अनिल तिवारी, ओमप्रकाश ठाकुर, शिवदत्त चौधरी,सावन सम्राट ,शाहिल ठाकुर, अभिषेक उपाध्याय, मंटू चौधरी, अनिल गुप्ता, कामेश्वर राय, उमेश कुमार पूनम देवी,सरोज शुक्ला, सोनू गुप्ता,विकास जयसवाल , सन्नी कुमार, राहुल कुमार,चंदा देवी, जूही शुक्ला राजकमल , समेत सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए
