समाजसेवी स्वर्गीय योगेन्द्र चौधरी के श्राद्धकर्म पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
समाजसेवी स्वर्गीय योगेन्द्र चौधरी के श्राद्धकर्म पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
रिपोर्ट:नसीम रब्बानी
महुआ: सदापुर महुआ निवासी रवि जयसवाल तथा शशि जयसवाल के पिताजी समाजसेवी स्वर्गीय योगेन्द्र चौधरी के श्राद्धकर्म पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। तैलचित्र पर स्थानीय क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। सभी लोगों के द्वारा श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्वर्गीय चौधरी के तैलचित्र के समक्ष उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर महुआ नगर परिषद सभापति नवीनचंद्र भारती, वार्ड पार्षद अन्नु कुमार, रालोजपा नेता सह समाजसेवी राजेश कुमार सिंह, संजय गुप्ता, ब्रजेश पटेल, अनिल गुप्ता, शिवशंकर पटवा ,अभिषेक उपाध्याय, भाजपा नेता चक्रवर्ती मिथुन सिंह, भाजपा नेता उमेश कुमार,दिलीप कुमार, मिथिलेश चौधरी, मंटू तिवारी, मुकेश ठाकुर, मोहन कुमार सिंह, राजकमल आदि लोग थे।
