महुआ के एनएन कॉलेज सिंघाड़ा में विभिन्न पजियों का हुआ निरीक्षण
महुआ के एनएन कॉलेज सिंघाड़ा में विभिन्न पजियों का हुआ निरीक्षण
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के निरसू नारायण महाविद्यालय सिंघाड़ा परिसर में विभा कुमारी उप सचिव उच्च शिक्षा विभाग बिहार सरकार और विश्वविद्यालय निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार सिंह का आगमन हुआ। निरीक्षण के दौरान नामांकन पंजी, दैनिक आय व्यय पंजी, सभी खातों का स्टेटमेंट, ऑडिटेड बैलेंस शीट, उपस्थिति पंजी,छात्र उपस्थिति पंजी, छात्रों, शिक्षको और कर्मियों की वास्तविक उपस्थिति का अवलोकन किया। जांच के दौरान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, छात्रा कॉमन रूम, और वर्ग कक्षो का भी अवलोकन किया। महाविद्यालय द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों से अधिकारीगण संतुष्ट दिखे । महाविद्यालय के आधारभूत संरचना और हरियाली को देखकर अभिभूत हो गए और कहे की अन्यत्र यह दुर्लभ है। सभी सदस्यों के साथ फोटो सूट कराया और करीब 4.30 बजे अपराह्न में यहां से विदा हुए।निरीक्षण के दौरान उनके सथ प्राचार्य प्रो नंदकिशोर चौधरी प्रो संजय कुमार सिंह,प्रो धर्मेन्द्र कुमार चौधरी,प्रो राज कुमार सिंह प्रो धर्मेन्द्र कुमार प्रो मिथिलेश प्रो अरविन्द कुमार झा सहित अनेक प्राध्यापक मौजूद थे।
वही दूसरी ओर शासी निकाय में खाली हुए शिक्षक प्रतिनिधि का भी चयन किया गया। प्रो संजय कुमार विभागाध्यक्ष जंतु विज्ञान के नाम का प्रस्ताव प्रो संजय कुमार सिंह इतिहास विभाग के द्वारा रखा गया जिसका समर्थन सभी सदस्यों ने किया। प्रो सभाजीत सिंह,प्रो सुरेश कुमार सिंह प्रो अर्जुन प्रसाद सिंह,प्रो श्रीप्रकाश सिंह ने चौहान साहब के चयन पर अपने विचार रखे।
प्रो संजय कुमार सिंह और प्राचार्य प्रो नंदकिशोर चौधरी ने चौहान साहब को शासी निकाय के सदस्य बनने पर उन्हें बधाई दी। महाविद्यालय कर्मियो में सफलता पूर्वक निरीक्षण होने पर और डॉ संजय कुमार के चयन पर प्रसन्नता जताई।
