हंगामे की भेंट चढ़ा दी बेबी शो।रिपोर्ट। रेणु सिंह
हंगामे की भेंट चढ़ा दी बेबी शो
महुआ। रेणु सिंह
महुआ पीएचसी में आयोजित होने वाली हेल्दी बेबी शो आशा कर्मियों की हंगामे की भेंट चढ़ गई। यह कार्यक्रम होने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। इस बीच आशा कर्मियों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। वहीं शो में शामिल होने के लिए बच्चे संग आए माताओं को भी उनके द्वारा भगा दिया गया। जिसके कारण अस्पताल प्रशासन को मजबूरन यह कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।
अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि यहां पीएचसी में हेल्दी बेबी शो आयोजित किया जाना था। इसके लिए कार्यक्रम में शामिल होने वाली माताओं को बच्चे के साथ उपस्थित भी हो गई थी। यहां कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थी। इस बीच आशा कर्मियों का जोरदार हंगामा हुआ। उनके द्वारा हंगामा किए जाने के कारण अस्पताल अस्त व्यस्त हो गया। इस बीच आशा कर्मियों ने कार्यक्रम में शामिल होने बच्चे संग आई माताओं को भी भगा दिया गया। जिसके कारण अस्पताल प्रशासन को यह कार्यक्रम स्थगित करना मजबूरी बना। यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में हेल्दी बेबी शो आयोजित किए जाने थे। स्वास्थ प्रबंधक प्रकाश कुमार ने बताया कि आशा कर्मियों के हंगामे के कारण हेल्दी बेबी शो नहीं हो सका। मालूम हो कि 14 सूत्री मांगों को लेकर आशा कर्मी एटक के बैनर तले यहां बीते 17 जुलाई से हड़ताल पर हैं और यह दोनों अस्पतालों में आउटडोर के साथ टीकाकरण बाधित कर रखी हैं।
