April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुलिस ने 6 माह से फरार 307 के आरोपित दो सहोदर भाई को दबोचा- भेजा जेल-

पुलिस ने 6 माह से फरार 307 के आरोपित दो सहोदर भाई को दबोचा-भेजा जेल-

रिपोर्ट: गोपाल सहनी
नयागांव(सारण)नयागांव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नयागांव थाना काण्ड संख्या 25/23 में फरार चल रहे दो नामजद आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार करने में नयागांव पुलिस को सफलता मिली है।
जानकारी के अनुसार आरोपित का नयागांव थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव स्थित अपने घर में छीपे होने की गुप्त सूचना मिली इसी सूचना के आधार पर नयागांव थाना में पदस्थापित एएसआई छतीस प्रसाद सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ लेकर रात्रि में आरोपी के घर पर छापामारी कर छह महीने से फरार चल रहा दो अभियुक्त को दबोच लिया।
बताते चलें कि गत फरवरी माह में बाजितपुर गांव में किसी बात को लेकर दो युवकों में जमकर मारपीट हुआ था जिसमें गिरफ्तार आरोपी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर गांव के ही शैलेश सिंह के पुत्र प्रकाश कुमार सिंह और ज्योति कुमार को लकड़ी के बैट से माथे पर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था उसी समय से आरोपी फरार चल रहा था।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था जिसे गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनील सिंह के दोनो पुत्र अमरजीत कुमार सिंह एवं सर्वजीत कुमार सिंह साकिन बाजितपुर,थाना नयागांव जिला सारण के रूप में किया गया है जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.