चंदौली मां कालिका स्थान परिसर में दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ शुरु महामंत्र से वातावरण हुआ भक्तिमय
चंदौली मां कालिका स्थान परिसर में दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ शुरु महामंत्र से वातावरण हुआ भक्तिमय
मोरवा।फोटोः1– अष्टयाम महायज्ञ में महामंत्र का जाप करते श्रद्धालु
ताजपुर , समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
मोरवा / समस्तीपुर : – – जिले के प्रखंड के चंदौली गांव स्थित मां कालिका स्थान परिसर दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ पं. युग पलटन मिश्र के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महायज्ञ के महामंत्र काली दुर्गे राधेश्याम! गौड़ीशंकर सीताराम!!का मुख्य यजमान सुरेश चौधरी व विनय चौधरी को संकल्प कराने के बाद शुभारंभ हुआ।अष्टयाम महायज्ञ के महामंत्र के ध्वनि से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो चूका है।अष्टयाम महायज्ञ में चंदौली, राजखंड, निकसपुर,मिर्जापुर समेत आधे दर्जन से अधिक गांव के कीर्तन मंडली के साथ कन्याओं व महिलाएं बड़ी संख्याओं में शामिल होकर महामंत्र का जाप कर रहे हैं। मौके पर अजीत कुमार चौधरी, अभयकांत चौधरी, नरेन्द्र कुमार चौधरी, रवीन्द्र चौधरी बाबा,
शत्रुघ्न शर्मा, जवाहर चौधरी,अनिल कुमार चौधरी, इंद्रेश चौधरी, संतोष कुमार चौधरी, रविन्द्र चौधरी, मुकेश चौधरी,रुपा चौधरी, गोपाल चौधरी,सूर्य मिश्र,रौनक,पंकज चौधरी,नमन जी, अभिषेक,
समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।यह महायज्ञ 8 अगस्त तक चलेगा। बारिश के बावजूद भी महामंत्र के जाप करने में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
