April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सैकड़ों खाताधारकों का पैसा ब्याज सहित वापस करें बैंक ऑफ इंडिया-राजू वारसी

सैकड़ों खाताधारकों का पैसा ब्याज सहित वापस करें बैंक ऑफ इंडिया-राजू वारसी

बैंक ऑफ इंडिया के साइबर अटैक से करोङो रूपए घोटाले मे बैंक कर्मियों की संलिप्तता की जांच बिहार सरकार उच्च स्तरीय कराएं-इंसाफ मंच।

वैशाली:वर्ष 2016-20 तक बैंक ऑफ इंडिया शाखा महुआ से सैकड़ों खाताधारकों का पैसा अचानक गायब हो जाता है फिर वही क्रम में 2017 में खाताधारकों ने बैंक कर्मियों को बंधक बना विरोध प्रदर्शन किया फिर प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ फिर बैंक ऑफ इंडिया द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ महुआ थाना में कांड संख्या 17/18 दर्ज किया गया। उसके बाद कई अपराधियों की गिरफ्तारी भी हुई फिर बैंक ऑफ इंडिया ने खाताधारकों का ग़ायब पैसों को वापस करने को लेकर कहा। फिर इंसाफ मंच के ज्ञापन के बाद कुछ सालों में कुछ खाताधारकों को पैसा दिया गया वहीं फिर बैंक प्रबंधक तथा कर्मियों द्वारा खाताधारकों को पैसा वापस नहीं करने को लेकर लोगों को बार बार बैंक बुला कर टाल मटोल कर अपने ट्रांसफर का इंतजार करने तथा नये बैंक प्रबंधक आने के बाद कहते हैं कि हमें इस संबंध में मालूम नहीं है मालूम चलते चलते फिर ट्रांसफर हो जाता है ऐसे ग्राहकों का पैसा नहीं देने को लेकर बैंक ऑफ इंडिया खाताधारकों का पैसा गबन कर बैठीं है और इस घोटाले की जांच भी नहीं की गई है खाताधारकों का करोड़ो रूपए के घोटाले की जांच उच्च स्तरीय तथा बैंक ऑफ इंडिया के कर्मियों की संलिप्तता की जांच हो तथा खाताधारकों का पैसा बिना शर्त अबिलंब ब्याज सहित वापस करें अन्यथा बैंक ऑफ इंडिया के खिलाफ जोरदार आंदोलन होगा इन्हीं सभी को लेकर बैंक ऑफ इंडिया के तत्काल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.