April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ मॉडर्न पारा मेडिकल इंस्टीट्यूट का हुआ शुभ उद्घाटन

महुआ मॉडर्न पारा मेडिकल इंस्टीट्यूट का हुआ शुभ उद्घाटनरिपोर्ट सुधीर मालाकर
वैशाली! महुआ, नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 21स्थित महावीर मंदिर के पास मॉडर्न पारा मेडिकल इंस्टीट्यूट का उद्घाटन महुआ नगर परिषद के सभापति नवीन चन्द्र भारती ने किया । उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए सभापति नवीन चन्द्र भारती ने इस पारा मेडिकल कॉलेज के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर को धन्यवाद दिया। इस तरह के संस्थान आज की युवा पीढ़ी के लिए वरदान साबित होगी ।जिस प्रकार हमारे स्वास्थ्य सुविधाएं जनसंख्या के अनुरूप लचर दिखाई देती है ,उसे दूर करने के लिए इस संस्थान के पढ़े-लिखे नौजवान युवा युवती स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी योगदान देकर समाज व देश की तरक्की में भागीदारी निभा सकते हैं ।हमारे युवा इसी डिग्री के लिए बड़े-बड़े शहरों में जाकर मोटी मोटी रकम खर्च करते हैं ,जहां उनका आर्थिक दोहन होता है, लेकिन इस प्रकार के संस्थान खुलने से हमारे ग्रामीण व नगर क्षेत्र के युवाओं को स्वास्थ्य संबंधी मेडिकल कोर्सेज आसानी से करके स्वास्थ्य सेवाओं में अपना उर्जा को लगा सकते हैं । उन्होंने इंस्टीट्यूट के निदेशक गुलाम सैयद, उप निदेशक अफजल रज़ा को बधाई दी । समारोह से पुर्व वार्ड पार्षद सदस्य हाफिज तौकीर सैफी, डॉ मो कलीम अशरफ ने भी गुलाम सैयद, अफजल रज़ा,को मुबारकबाद देते हुए हैं कि यह दोनों समाज व शिक्षा के सेवा में समर्पित है।
संस्थान के निदेशक गुलाम सैयद मेनेजिंग डायरेक्टर अफजल रज़ा ने आमंत्रित अतिथियों को शॉल एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.