कैंप लगाकर किया जा रहा जाति आधारित गणना का ऑनलाइन इंट्री ।
कैंप लगाकर किया जा रहा जाति आधारित गणना का ऑनलाइन इंट्री ।
रिपोर्ट:नसीम रब्बानी
माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा जातिगत गणना का कार्य पर रोक हटा लिए जाने के बाद प्रगणको और पर्यवेक्षकों के द्वारा फील्डस्तर का काम पूरा कर लिए जाने के बाद जिलाधिकारी के आदेशनुसार प्रखण्ड कार्यालय महुआ के साथ-साथ नगर परिषद महुआ में दूसरा दिन भी जाति आधारित गणना के दौरान किए गए सर्वे की ऑनलाइन एंट्री युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई है। इस कार्य में महुआ नगर परिषद और प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के करीब 600 के आसपास प्रगणक सौ के आसपास पर्यवेक्षक भी इस काम को करने में जुटे हुए हैं । वही नगर परिषद महुआ में प्रगणक द्वारा 100%कार्य को निष्पादित करने पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी एवं लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महुआ द्वारा उपहार देकर प्रगणक को सम्मानित किया गया ।प्रगणको के द्वारा कैंप में उपस्थित होकर युद्ध स्तर पर ऑनलाइन एंट्री का कार्य शुरू है। जिलाधिकारी वैशाली के द्वारा जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा किए जाने के आदेश दिए जाने के बाद पूरी मुस्तैदी एवं तेजी से इस कार्य में लगे सभी लोग अपने अपने कार्य में जुटे हैं । महुआ प्रखंड परिसर में आयोजित कैंप में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार, प्रखंड सांख्यिकी अधिकारी राकेश कुमार ,नगर परिषद में कार्यपालक अधिकारी संजीव कुमार ने प्रगणक एवं पर्यवेक्षको को बचे हुए ऑनलाइन डाटा समिट करने के बारे में जानकारी देते हुए जनगणना कार्य को शीघ्र पूरा करने को कहा । ऑनलाइन एंट्री के दौरान अरुण कुमार ,मोहम्मद दिलशेर, शिवनाथ कुमार ,मोहम्मद आशिक, अमीत कुमार, सत्येंद्र कुमार, रंजीत कुमार, विपिन कुमार,राम बाबु पासवान, अनिल कुमार सुमन ,अर्चना कुमारी, मोतीलाल पासवान, संजय कुमार, गोनौर पासवान, सुधा कुमारी, बिंदु कुमारी, शर्मिला कुमारी, अरुणा कुमारी, नकहत जहां, मनीष कुमार, मोहम्मद प्रवेज, अब्दुल्लाह ईमामी आदि के साथ-साथ अनेकों प्रगणक और पर्यवेक्षक भी इस कैंप में उपस्थित होकर अपने अपने कार्यको निष्पादित करने में जुटे हुए थे।
