महुआ महावीर मंदिर में संध्या को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ
महुआ महावीर मंदिर में संध्या को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ
वैशाली:महुआ नगर परिषद के पुरानी बाजार में स्थित महावीर मंदिर में संध्या को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इसके उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी अनिल तिवारी , पंडित अभय मिश्रा एवं आचार्य नंदकिशोर झा ने वीर हनुमान,मां दुर्गा , भोलेबाबा समेत विभिन्न देवी – देवताओं के पूजा – अर्चना से किया। इसके बाद संयुक्त रूप से हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ किया.हनुमान चालीसा पाठ में सैंकड़ों महिला- पुरुष व बच्चे शामिल हुए। सभी लोग अपने – अपने हाथों में हनुमान चालीसा लेकर एक स्वर में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ के दौरान बीच – बीच में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम व वीर हनुमान के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। हनुमान चालीसा पाठ के बाद भव्य महाआरती हुआ, उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया । इसके मौके पर पुजारी अनिल तिवारी, अभय मिश्रा, आचार्य नंदकिशोर झा, वार्ड पार्षद अन्नु कुमार,ओमप्रकाश ठाकुर, शिवदत्त चौधरी,सावन सम्राट , संजय गुप्ता, मुकेश ठाकुर शाहिल ठाकुर, सोनू, सुमन,अभिषेक उपाध्याय, मंटू चौधरी, संजय गुप्ता, बिपिन कुमार, कामेश्वर राय, उमेश कुमार, पूनम देवी,सरोज शुक्ला, सोनू गुप्ता,विकास जयसवाल चंदा देवी, सन्नी कुमार, विनोद शुक्ला,जूही शुक्ला, मोहन कुमार, राजकमल समेत सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए
