महुआ पुलिस ने नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कर भेजा जेल
महुआ पुलिस ने नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कर भेजा जेल
रिपोर्ट प्रभंजन कुमार
महुआ । महुआ थाना की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा है। इस पूरे मामले में मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाना कांड संख्या 491 / 23 के अंतर्गत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर एक नामजद आरोपी को जहां मिर्जानगर गांव से गिरफ्तार किया गया , तो वहीं दूसरी तरफ बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिक की के आधार पर चलाई गई छापेमारी अभियान के दौरान बाबनघाट से एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। वही महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है।
