राजद जिला अध्यक्ष ने प्रखंड सचिव एवम कोषाध्यक्ष का चयन पत्र सौंपा ।
राजद जिला अध्यक्ष ने प्रखंड सचिव एवम कोषाध्यक्ष का चयन पत्र सौंपा
रिपोर्ट सूधीर मालाकार
वैशाली! महुआ, राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी ने प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी के डोगरा मिर्जानगर निवास स्थान पर पार्टी के दो समर्पित कार्यकर्ताओं को सचिव एवं कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी ।इस मौके पर तिरहुत प्रमंडल प्रभारी श्रीमती मुकुल सिंह भी उपस्थित थी। बताते चले की राजद द्वारा प्रखंड स्तरीय कमेटी की घोषणा पूर्व में की गई है, उसे विस्तारित करते हुए और रसूलपुर मुबारक निवासी सविंद्र यादव को प्रखंड सचिव एवं मिर्जानगर निवासी मुकेश कुमार राय को प्रखंड कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई। जानकारी हो कि राजद के प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम रब्बानी कुछ महीनों से दुर्घटना होने के कारण अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं ।वैसे स्थिति में जिला अध्यक्ष और तिरहुत प्रमंडल प्रभारी ने उनके निवास स्थान पर जाकर उनका कुशल क्षेम पूछा ।पार्टी के विस्तृत करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी ।अपने चयन पत्र प्राप्त करते हुए सविंद्र यादव एवं मुकेश कुमार राय ने कहा कि पार्टी की ओर से जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है ,उसे मैं पूरा करने में हर संभव प्रयास करूंगा ।इन दोनों के मनोनयन पर पार्टी के प्रखंड, जिला के नेताओं ने बधाई दी है। विश्वास जताया है कि युवा कार्यकर्ता के जिम्मे में पार्टी दिन दूनी रात चौगुनी विकास करेगी। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष पारस नाथ सिंह,अल्पसंख्यक प्रकोष्ट जिला सचिव मोहम्मद नदीम रब्बानी, मोहम्मद दानिस आलम,मोहम्मद शमीम रब्बानी के साथ दर्जनों लोग उपास्थि थे
