मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के दौरान पंचनिष्ठा का दिलाया गया शपथ-
मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के दौरान पंचनिष्ठा का दिलाया गया शपथ-
नयागांव (सारण)
“मेरा माटी मेरा देश” कार्यक्रम के तहत शनिवार को नगर मण्डल सोनपुर में अमर शहीद महेश्वर बाबु के प्रतिमा पर राष्ट्रहित मे सभी को पंचनिष्ठा का शपथ दिलाया गया एवं अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से मिलकर ससम्मान उनके घर का मिट्टी कलश मे एकत्रित किया गया ।इस कार्यक्रम मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपेन्द्र सिंह कार्यक्रम प्रभारी नरेश सिंह नगर मण्डल अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु, धनंजय सिंह, संजीव कुमार सिंह, सत्येन्द्र सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह टुनटुन,नगर उपाध्यक्ष ज्ञानसागर सिंह एवं मुकेश कुमार सिंह,समाजसेवी लालबाबु पटेल दोव्यांशु गौतम, महामंत्री नकुल कुमार सिंह, निर्मल सिंह, नरेश राय इत्यादि शामिल हुए।
