प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा में कुलपति डॉ फारूक अलि एवं प्रति कुलपति प्रो लक्ष्मी नारायण सिंह ने औचक निरीक्षण किया।
प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा में कुलपति डॉ फारूक अलि एवं प्रति कुलपति प्रो लक्ष्मी नारायण सिंह ने औचक निरीक्षण किया।
पी एन काॅलेज परसा में शाम 3:45 बजे कुलपति प्रो डॉ फारूक अलि एवं प्रति कुलपति प्रो लक्ष्मी नारायण सिंह ने सभी विभागों का नमांकन रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर एवं प्राध्यापक तथा कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर का मिलान किया। और सभी प्राध्यापकों को निर्देश दिए कि उपस्थिति रजिस्टर में पढाएं गए बिषय को प्रतिदिन दिन लिखना है। प्राचार्य डॉ पुष्पराज गौतम को आदेश दिए कि उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावक के साथ बैठक कीजिए। छात्र नहीं आते है तो उसे पंजीयन फार्म और परीक्षा फार्म भरने से रोका जाए।
छात्र संघ नेता सिकन्दर कुमार राय एवं रितिक कुमार ने कुलपति महोदय से बोला कि महाविद्यालय में शौचालय का दरवाज़ा एवं खिड़की टुटा हुआ है, उसमें पानी का व्यवस्था नहीं है, नमांकन एवं परीक्षा काउंटर पर खुला है जहां पर सेद लगया जाएं ताकि छात्रों को पानी एवं धुप से बचाव हो।
महाविद्यालय के मेन गेट पर नाम नहीं लिखा गया है कितने सालों से बन कर तैयार हो गया और पत्थर भी लगाया गया है वहां से गिर रहा है। इसको मरम्मत कार्य करते हुए महाविद्यालय का नाम लिखवाने का कार्य करेंगे।
कड़ोर का इंदौर स्टेडियम और आउटडोर स्टेडियम महिला छात्रावास का निर्माण अधुरा है।
इन सभी को पुरा करने का कृपा करेंगे।
महाविद्यालय में उर्दू शिक्षक डॉ शमीम, डॉ सौरभ भट्टाचार्या, दीपा मुखर्जी, संजय कुमार राय, अशोक कुमार, शशिकांत, मनोज राय, विनोद कुमार, अनिल तिवारी आदि उपस्थित थे और सभी फाइल का दिखाने का कार्य कर रहे थे।
