April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली के हर प्रखंड में शुरू होगा जन सुराज जनसंवाद:जय प्रकाश

वैशाली के हर प्रखंड में शुरू होगा जन सुराज जनसंवाद:जय प्रकाश ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली! हाजीपुर, जन सुराज की जिला इकाई द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस को संबोधित करते हुए जन सुराज वैशाली कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने कहा जनसुराज के संगठन को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए जिसमें वैशाली ज़िला की जिला और कार्यवाहक समिति जारी कर दी गई हैं।
जन सुराज वैशाली ज़िला की पहली बैठक समाप्त हो चुकी है।
ज़िले में दिनांक 16 अगस्त से जनसुराज जनसंवाद का आयोजन होने जा रहा है जिसके प्रथम चरण में प्रत्येक प्रखंड में 1-1 जनसंवाद आयोजित होगा जो अगले 4-5 दिनों में समाप्त कर लिया जाएगा, तत्पश्चात् प्रत्येक पंचायत एवं गाँव में हर दिन जनसंवाद होगा जिसके लिए विधानसभा अनुसार टीम का गठन कर लिया गया है जिनका मुख्य काम प्रत्येक दिन 2 से 3 जनसंवाद आयोजित करना एवं उसका निरीक्षण करना होगा।
प्रशांत किशोर यूथ क्लब के अंतर्गत बहुत सारी गतिविधियों की शूरुआत हो चुकी है एवं क्लबों का विस्तार भी हो रहा है।
आने वाले कुछ समय में कई नये प्रतिनिधि जनसुराज जॉइन करेंगे एवं कुछ ही दिनों में प्रखंडों के पदाधिकारियों की सूची भी जारी कर दी जाएगी ।. अभी तक यहाँ 55,000 नये संस्थापक सदस्य हमारे साथ जुड़ चुके है।
जैसा की आप सभी जानते भी हैं कि जन सुराज जनता के लिए सुंदर राज कायम करने को संघर्ष कर रही है और इसके अनुयायियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस सफलता के पीछे जनता के विश्वास का होना है। इसलिए हम अपने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयत्न कर रहे है।
प्रेस वार्ता के समय संगठन के कई पदाधिकारी चन्द्रदेव सिंह, अरसद हुसैन, धनंजय सिंह, आभा राय, अवधेश पासवान, राजनारायण सिंह, डॉ विनय पासवान, अरुण बैठा, रामानन्द गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.