बटेश्वर नाथ धाम 11वां कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न
बटेश्वर नाथ धाम 11वां कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न
वैशाली:ऐतिहासिक बटेश्वर नाथ धाम 11वां कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली !महुआ ,विभिन्न हिंदू संगठनों के द्वारा आयोजित 11वां ऐतिहासिक बटेश्वर नाथ धाम कावड़ यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हो गया । कांवड़ यात्रा धर्म जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित की ।यह कावड़ यात्रा महुआ के गांधी मैदान से शुरू होकर गांधी चौक ,गोपाल ग्राम, ओसती हरपुर, मिर्जानगर, डोगरा, भदवास, शाहपुर ,चकोली, बहसी धधुआ होते हुए 14 किलोमीटर की दूरी तय कर पानापुर बटेश्वर नाथ धाम पहुंचकर लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा बटेश्वर के जिलाभिषेक करके भोलेनाथ का जय जय कारा लगाया ।इस कावड़ यात्रा में जगह-जगह स्वयंसेवकों द्वारा सेवा शिविर , स्वस्थ शिविर का आयोजन किया गया था ।दूध, चाय ,शरबत एवं मिष्ठान का जगह-जगह प्रबंध किया गया था। वही कावड़ यात्रा के दौरान गायक मंडलियों की टीम द्वारा भक्ति गीत पर झूमते नाचते गाते भक्त जनों को देखा गया। भोलेनाथ की आकर्षक झांकी जिसमें भूत बैताल उनके गण दूत देखने को मिला। वही बच्चे ,बूढ़े ,स्त्री ,पुरुष सभी बाबा बटेश्वर नाथ को जलाभिषेक करके अपने को कृतार्थ समझ रहे थे ।बटेश्वर नाथ धाम के पास महा भंडारा का आयोजन किया गया था ,जहां पर बड़ी संख्या में भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण किया ।इस आयोजन में विनोद यादव ,चंद्रिका झा, अमर कुशवाहा, अजीत कुमार सिंह, राजकमल जयसवाल ,नितिन कुमार, मुकेश कुमार, मोहन कुमार सिंह सहित हजारों भक्तों ने अपना सक्रिय योगदान निभाया। वैशाली एवं महुआ के पुलिस प्रशासन ने भी अपनी सक्रिय योगदान देकर शांतिपूर्वक इस कांवर यात्रा को संपन्न कराया।
