April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सैनिक को सम्मान में बलिदान दिवस को सफल बनाने में अहम योगदान दिया

सैनिक को सम्मान में बलिदान दिवस को सफल बनाने में अहम योगदान दिया

रिपोर्ट:अब्दुल वाहिद

वैशाली: अमृतकलश कार्यक्रम के तहत पटेढी बेलसर के भाजपा इकाई ने सीए अभिषेक राज उर्फ राजा भैया और भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश शाह के नेतृत्व में शहीद सैनिक और रिटायर्ड फौजी के घर का पवित्र माटी कलश में लिया और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सैनिक को सम्मान में बलिदान दिवस को सफल बनाने में अहम योगदान दिया । साइन पंचायत में अमर शहीद सीआरपीएफ जवान राजीव शर्मा के घर जाकर भाजपा नेता राजा भैया ने उनकी माता गीता देवी और धर्मपत्नी अंजू शर्मा के हाथो से कलस में पवित्र माटी को लिया और शहीद राजीव शर्मा के बलिदान को याद किया । इसके अलावा भाजपा की टीम प्रखंड के रिटायर्ड फौजी ललित कुमार, सुझावन पासवान , अशर्फी शाह , सीआरपीएफ जवान संजीव कुमार , मधकांत गुप्ता , अमर नाथ सिंह, सोनू कुमार के घर जा कर उनके हाथ से और उनके रिश्तेदार के हाथ से उनके घर के पवित्र माटी को लिया । राजा भैया ने सभी को अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया । मौके पर राजा भैया ने वन रैंक वन पेंशन के साथ मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे कल्याणकारी योजना का चर्चा किया । मौके पर शंभू दास जी , सुजीत कुमार , महामाया सिंह , सचिन कुमार, अभिजीत और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.