हर घर तिरंगा को लेकर चला अभियान
हर घर तिरंगा को लेकर चला अभियान
रिपोर्ट:मोहन कुमार सिंह
वैशाली: भगवानपुर।स्थानीय लक्ष्मी नारायण महाविधालय में क्षेत्रीय निदेशालय, राष्ट्रीय सेवा योजना पटना के निर्देशानुसार एवं समन्वयक बी आर ए बी यू के आदेशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना की भगवानपुर इकाई द्वारा तीन दिवसीय हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान चलाया गया।
प्रथम दिन रविवार को सभी एन एस एस स्वयंसेवकों ने अपने अपने गांव घर आस पास पड़ोस के घरों में जाकर लोगों को 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा फहराने के लिए जागरूक किया। अभियान दूसरे दिन 14 अगस्त सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ वीणा ने स्वयंसेवकों में तिरंगे झंडे का वितरण किया। और तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमे आस पास के लोगों को जागरूक किया गया एवम पूरा वातावरण हर घर तिरंगा के नारों से देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।इस तिरंगा अभियान की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुनीता गुप्ता ने की। उन्होंने सभी को सभी स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि तिरंगे से ही हमारी आन बान और शान हैं एवं इसे हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को भरना की। आजादी के अमर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद करना है। उन्होंने तिरंगा रैली के दौरान लोगों से अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की।
कार्यक्रम का सफल संचालन एन एस एस नोडल आफिसर डॉ वीणा ने किया एवम उन्होंने स्वयं सेवकों को प्रेरित किया की वे इस अभियान में बढ़चढ़ कर भाग ले। इस अभियान में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने अपनी सहभागिता निभाई जिनमे डॉ रणवीर कुमार राजन, डॉ मिहिर प्रताप, प्रो राजीव नारायण,डॉ शिवेश कुमार, डॉ रश्मि, डॉ भाग्यनारायण ठाकुर, डॉ धर्मप्रकाश, डॉ पिंटू भट्टाचार्य, डॉ ताराकांत विसवाल, डॉ चांदना, डॉ गौतम आदि रहे। स्वयंसेवक सलोनी, शालिनि,आदित्य गौरव , प्राची, नेहा, मितालीआदी ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
