April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हर्षोल्लास के संग मना 77वा स्वतंत्रता दिवस, सभी स्कूल में गुंजे आजादी के तराने

हर्षोल्लास के संग मना 77वा स्वतंत्रता दिवस, सभी स्कूल में गुंजे आजादी के तराने

रिपोर्ट:आदिल शाहपुरी

महुआ ( वैशाली) 15 अगस्त 1947 को देश को मिली आजादी की 77वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लाह एवं देश भक्ति के भाव संग मनाई गई। पूरे महुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विविध आयोजनों की धूम रही। GPS चकमजाहिद उर्दू, NPS हिदायतपुर, GPS चक्काजीनीजाम, GMS कन्या, GMS महुआ बालक ,Ums शंकरपुर ,Ums फुलवरिया,UMS मकसूदपुर ताज सहित विभिन्न विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। बच्चों ने सुबह में प्रभात फेरी किया और झंडा तोलन के बाद विविध कार्यक्रम में रंग भरे तो शिक्षकों ने आजादी इसके महत्व एवं हमारे कर्तव्य पर प्रकाश डाला। सभी स्कूलों में वीर शहीदों के याद में कौमी तराने गुजरते रहे। GPS चकमजाहिद उर्दू में 9 बजे सुबह प्रधानाध्यापक मो एहसानुल हक के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। प्रधानाध्यापक ने सभी बच्चों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इस आजादी के पर्व को सभी उत्साह पूर्वक मनाए। समाजसेवी व शिक्षक मोहम्मद दिलशेर ने GPS चकमजाहिद उर्दू, पैक्स चकमजाहिद,वार्ड नंबर 10 आंगनबाड़ी केंद्र , पैक्स फुलवरिया और पंचायत के पूर्व मुखिया मुन्ना सरकार के दरवाजे पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर लोगों को हार्दिक बधाई और मुबारकबाद दिए। मो दिलशेर ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कुर्बानी देकर हमें आजादी दिलाई है जिसे संजोए रखना हम सब का कर्तव्य है।
आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव में शामिल है। हर कोई इस जश्न में डूबा हुआ है। हर घर पर आजादी का परचम तिरंगा अपने आन-बान-शान के साथ लहरा रहा है। 15 अगस्त 1947 को गुलामी की जंजीरों को तोड़कर हमारा देश आजाद हुआ था और आज हम अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। आज हम उन लोगों को भी याद कर रहे हैं जिन्होंने इस आजादी को हासिल करने के लिए अपनी कुर्बानी तक दी। हमारा उनको हृदय से नमन है। यह दिवस हमें देश के नवनिर्माण की प्रेरणा देता है। आजादी के इस महापर्व में शामिल सभी देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं। इस मौके पर प्रभारी शिक्षक मोहम्मद आशिक हसन ने अपने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को विभिन्न पुरस्कार से सम्मानित कर छात्र-छात्राओं के हौसला को बढ़ाया। इस अवसर पर सभी छात्र छात्र अभिभावक गण एवं शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.