April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ज़िले के मोहनपुर ओपी के थानाध्यक्ष के हत्या की निंदा समस्तीपुर(जकी अहमद)

ज़िले के मोहनपुर ओपी के थानाध्यक्ष के हत्या की निंदा
समस्तीपुर(जकी अहमद)

भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने मोहनपुर ओपी के प्रभारी नंदकिशोर यादव की हत्या की कड़ी निंदा करते हुऐ हत्यारे की गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल से सजा देने, मृतक के परिजनों को 50 लाख रूपये मुआवजा समेत पशु व्यापार में पुलिस- दलालों- माफिया गठजोड़ द्वारा अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि नेशनल हाईवे समेत अन्य सड़कों पर रात्रि में दलाल- माफिया वर्दी पहनकर पुलिस के वेश में वसूली करते हैं।बता दें कि पशु तस्करों ने उन्हें गोली मर दिया था,गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.