चेहरा कलां 77 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
चेहरा कलां 77 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
नसीम रब्बानी
आदिल शाहपुरी
वैशाली चेहरा कला प्रखंड अंतर्गत तमाम सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों एवं मदरसा इस्लामिया में 77 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बी एन हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट कालेज सेहान में कालेज के प्रधानाध्यापक श्री ब्रज किशोर सिंह ने झंडातोलन किए मुख्य अतिथि के रूप में सेवा निवृत्त शिक्षक श्री हरिनंदन प्रसाद सिंह एवं शशी सिंह मौजूद थे एवं बालिका आवासीय विद्यालय सेहान प्रधानाचार्य श्रीमती रीता कुमारी ने झंडा फहराई एवं कैरियर कोचिंग सेंटर सेहान श्री शंकर कुमार ने झंडा फहराया , प्रखंड कार्यालय चेहरा कलां में प्रमुख महोदया अनिता देवी ने अपने कार्यालयों में झंडा फहराई स समय प्रमुख पति एवं पूर्व प्रमुख श्री लक्की सहनी भी मौजूद थे साथ ही नवसृजित प्राथमिक विद्यालय महम्मदपुर सेहान में प्रधानाध्यापक श्री अमीरुल हक़ ने झंडा फहराया तथा इसी प्रांगण में आंगनबाड़ी केंद्र 96 की सेविका रीमा सिंह एवं सहायिका प्रियंका कुमारी ने झंडा फहराया तथा इस अवसर पर छात्र एवं छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया इस अवसर पर सहायक शिक्षक श्री एजाज अहमद आदिल, शिक्षिका अनिता सिंह , कुमारी ज्योति, कुमारी अमिता सिंह, शमा परवीन एवं विधालय अध्यक्ष जगणनाथ सिंह , संतोष सिंह समेत सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित होकर राष्ट्रीय पर्व को मनाया और राष्ट्रीय मिठाई जलेबी से मुंह मीठा किया वहीं कालेज के प्रधानाध्यापक श्री ब्रज किशोर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार अखंडता में एकता का संदेश देता है इसलिए हम सब को एक होकर नेक होकर इस देश के लिए समर्पित रहना है और शिक्षा के क्षेत्र में नया दीप प्रज्ज्वलित कर देश को आगे बढ़ाना है।
