April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

टेरेसा पब्लिक स्कूल परसौनिया वैशाली के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया

 

वैशाली: मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल परसौनिया वैशाली के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी कार्यक्रम की उद्धघाटन संयुक्त रूप से प्रो विनोद पटेल, डॉ प्रमोद कुशवाहा एवम पंचायत के मुखिया रेखा चौधरी ने किया । डॉक्टर प्रमोद कुशवाहा ने कहा की यह पर्व हमारे हृदय में नवीन स्फूर्ति, नवीन आशा,उत्साह तथा देशभक्ति का संचार है, स्वतंत्रता दिवस हमें इस बात की याद दिलाता है कि हमने कितनी कुर्बानियां देकर यह आजादी प्राप्त की है, जिसकी रक्षा हमें हर कीमत पर करनी है चाहे इसे इसके लिए अपने प्राण का त्याग क्यों न करना पड़े। इस प्रकार हम स्वतंत्रता दिवस के पर्व को पूर्ण उत्साह उमंग और जोश के साथ मनाते हैं और राष्ट्र के स्वतंत्रता और सार्वभौमिकता की की रक्षा का प्रण लेते हैं। आनंदी, कजरी, झिझिया, दहेज सोशल मीडिया पर डांस कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, कार्यक्रम में अंशु, आर्यन, अर्णव, सूरज, प्रशांत, सलोनी, माही, सोनाक्षी, संध्या, कोमल, लक्ष्मी , अनीशा, दीपाली, ऋषि, अंकित, आराधना, सलमान, रंजनी, सिद्धार्थ, प्रियंजलि, अस्मिता आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.