April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुखिया हाशिम अंसारी ने झंडातोलन के बाद वृक्षारोपण भी किया

मुखिया हाशिम अंसारी ने झंडातोलन के बाद वृक्षारोपण भी किया
नसीम रब्बानी
आदिल शाहपुरी
वैशाली  गोरौल प्रखंड के बक्सांमा पंचायत के दोबारा अपने पद पर रहे , इमानदार, कार्यशील, लगनशील, समाज सेवी, कर्तव्य निषठ मुखिया मोहम्मद हाशिम अंसारी ने बक्सांमा पंचायत के पंचायत भवन के प्रांगण में 77 वां स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया और पंचायत वासियों के साथ पुरे देश को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह आजादी हम सब को यूं ही नहीं मिली हमारे देश के सपूत मां और बहनों ने अपने जान की आहूति दी जिस में इस देश के हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई ने भाई भाई बनकर अंग्रेजी गुलामी से मुक्त किया यही वजह है कि हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है जहां हर धर्म जाति को खुलकर अपने जीवन को बिताने की पुरी आजादी है हम सब का दायित्व है कि इस देश की जो अखंडता में एकता की जो पहचान है उसे हर हाल में बनाए रखना है हम सब को इधर उधर की बातों पर ध्यान नहीं देना है इन्होंने यह भी कहा कि इस समय देश की हालत अच्छी नहीं है हर जगह आए दिन धर्म के नाम पर तो मंदिर और मस्जिद के नाम पर नफरत फ़ैलाने की कोशिश की जा रही है इसलिए हर हाल में आपसी भाईचारे को बनाए रखना है जिस तरह अंग्रेज ज़ालिम प्रायश्चित कर देश भगया उसी तरह नफरत फ़ैलाने वाले को अपने समाज से कोसों दूर भगा कर एकता मिसाल देना है इस अवसर पर मुखिया हाशिम अंसारी ने जल जीवन हरियाली प्रोग्राम के तहत वृक्षारोपण का भी काम किया जो सराहनीय रहा । साथ ही पातेपुर प्रखंड अंतर्गत बाली गांव थाना प्रभारी महोदय ने थाना के प्रांगण में झंडा फहराया और देश वासियों को 77 वां स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि हम इस देश के रक्षक हैं हमारे जवान जिस तरह सीमा पर अपने जान पर खेल कर देश को सुरक्षा प्रदान करते हैं उसी तरह हम भी समाज को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेते हैं ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.