April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली:नहीं रहे सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ विंदेश्वर पाठक ,वैशाली में शोक की लहर।

 

वैशाली:नहीं रहे सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ विंदेश्वर पाठक ,वैशाली में शोक की लहर।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली ।हाजीपुर, दुनिया में सुलभ इंटरनेशनल की स्थापना के लिए प्रसिद्ध वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड अंतर्गत रामपुर बघेल निवासी बिंदेश्वर पाठक का निधन दिल्ली स्थित एम्स में 2:45 में हो गया ।उनके एक सहयोगी ने बताया श्री पाठक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया ,उसके बाद वे गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी निधन हो गई । डॉ पाठक का जीवन संघर्ष और रोचक रहा है। 60 के दशक में सर्वे कार्य में अमीन के रूप मे कार्य किया था ।धीरे-धीरे वे कई कार्यों में भागीदारी निभाई। दुनिया भर में बड़ा ही नाम कमाया ।भारत में शौचालय क्रांति लाने वाले बिंदेश्वर पाठक को साल 2015 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था । सार्वजनिक जीवन और मानवाधिकार के हित में 70 के दशक में उन्होंने सुलभ इंटरनेशनल की स्थापना की ,तब से पूरे भारतवर्ष ही नहीं दुनिया के अन्य देशों में भी स्वच्छता मिशन के रूप में कार्य किया। लाखों बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया । डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक वैशाली जिले की सहदेई बुजुर्ग प्रखंड अंतर्गत रामपुर बघेल के रहने वाले थे। उन्हें 1999 में पद्मभूषण पुरस्कार सम्मानित किया गया ।वर्ष 2003 में विश्व के 500 उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्तियों की सूची में उनका नाम प्रकाशित किया गया था ।इन्हें एनर्जी ग्लोब समेत कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक के निधन पर प्रधानमंत्री ने गहरी संवेदना व्यक्त की है ।उन्होंने ट्वीट कर डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक के निधन को देश की एक बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि वह दूरदर्शी व्यक्ति ने सामाजिक प्रगति और वंचितों को सशक्त बनाने में बड़े पैमाने पर काम किया ।बिंदेश्वर जी स्वच्छ भारत के निर्माण को अपना मित्र बनाया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को जबरदस्त समर्थन दिया। हमारी विभिन्न बातचीत के दौरान स्वच्छता के प्रति उनके जुनून हमेशा था ।उनका काम कई लोगों की प्रेरणा देता है। इस कठिन समय में उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं । डॉक्टर पाठ के पैतृक जिला वैशाली में भी शोक की लहर फैल गई ।सामाजिक, राजनीतिक व्यक्तियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। बताते चले कि पिछले एक सप्ताह पहले ही अपने गांव आकर कई कार्यक्रमों में भाग लिया था। ईश्वर उन्हें सद्गति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.