पातेपुर में फाइनेंस कमी को अपराधियों ने मारी गोली, रेफर
पातेपुर में फाइनेंस कमी को अपराधियों ने मारी गोली, रेफर
महुआ। रेणु सिंह
पातेपुर थाना के नगर पंचायत मालिकाना रोड में एक युवक को दिन दहाड़े गोली मार्केट घायल कर दिया गया। घटना कंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से निकल भागे। युवक स्थानीय महिलाओं से समूह का पैसा वसूल रहा था।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो अपराधी ने युवक को सीने मे मारी एक गोली। गोली लगते ही फाइनेंस कमी इस जगह गिर गया। सूचना पर पातेपुर थाना अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह पहुंचे और उन्होंने स्वयं घायल युवक को उठाकर पातेपुर पीएचसी ले गए। जहां से प्राथमिक के उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घटना के अंजाम देने के बाद हबीबपुर की ओर अपराधी निकल भागे। बताया जा रहा है कि फाइनेंस कमी युवक उक्त गांव में महिला समूह से रुपया की वसूली कर रहा था। इस बीच उससे बाइक पर आए दो अपराधियों ने लूट की कोशिश की। इस दौरान युवक द्वारा आनाकानी किए जाने पर अपराधी ने एक गोली सीने में दाग दी। घटना पर महुआ डीएसपी सूरभ सुमन पहुंची और विभिन्न स्थलों पर पहुंच कर जांच की। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगी है। गोली से घायल भारत फाइनेंस कमी का हालत चिंताजनक बताई गई है।
