नव पदस्थापित थानाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-
नव पदस्थापित थानाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-
नयागाँव(सारण)
नयागांव थाना में नव पदस्थापित थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार को नयागांव थाने में योगदान देने के उपरांत भारतीय स्टेट बैंक शाखा नयागांव परिवार की ओर शाखाप्रबंधक शशि शेखर एवं सीनियर असिस्टेंट सोहन कुमार ने नव पदस्थापित थानाध्यक्ष को फूलमाला एवं गिफ्ट देकर भव्य स्वागत किया।इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि मैं हमेशा सत्य में विश्वास करता हूँ सच्चाई के साथ हर वर्ग के लोगों के साथ इंसाफ करूँगा तथा इलाके में अवैध रूप से चल रहा सभी तरह के कारोबार पर अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग मेरे लिए सर्वोपरि होगा।
