April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नयागांव पुलिस ने पकड़ा ओवरलोड बालू लदा ट्रक-

नयागांव पुलिस ने पकड़ा ओवरलोड बालू लदा ट्रक-
नयागांव(सारण)
नयागांव थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने नयागांव थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बिना चालान ओवरलोड बालू लोड कर ले जा रहा एक ट्रक को जप्त कर चालक को पकड़कर जेल भेज दिया।उक्त ट्रक पर एलसीटी घाट पर से ओवरलोड बालू लोड कर बिना चालान का हाजीपुर की ओर जा रहा था जिसे थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने सिताबगंज बाजार के पास पकड़ लिया।इस कारवाई से वाहन मालिकों तथा बालू के अवैध कारोबारीयों में हड़कंप मच गया है।इस दौरान नयागांव थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये ट्रक को जप्त कर प्राथमिकी दर्ज किया गया है जिसपर जिला खनन विभाग के द्वारा फाइन किया जाएगा साथ ही गिरफ्तार चालक राजा लाल राय पिता राजेन्द्र राय साकिन बहुआरा थाना पातेपुर जिला वैशाली को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.