April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हसनपुर ओस्ती में गुरुवार को छात्र रालोजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

हसनपुर ओस्ती में गुरुवार को छात्र रालोजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी

वैशाली जिला अंतर्गत महुआ प्रखंड के हसनपुर ओस्ती में गुरुवार को छात्र रालोजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर विचार के साथ कमेटी का विस्तार भी किया गया। बैठक में पार्टी की मजबूती को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। छात्र रालोजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती के साथ पार्टी हित में कार्य करने को कहा। इस मौके पर कमेटी विस्तार करते हुए महनार में संगठन का नगर अध्यक्ष पद पर महनार नगर के माली टोला निवासी अमन कुमार प्रभाकर को मनोनीत किया गया। साथ ही महुआ प्रखंड के छितरौली निवासी चंदन कुमार कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष, मिर्जापुर निवासी बिट्टू कुमार को जिला सचिव एवं राजापाकर प्रखंड के अहिआई निवासी चंदन कुमार पासवान को जिला महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के हाथ को मजबूत करने के लिए केंद्र की नीति और उनके कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.