April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डॉ जगन्नाथ मिश्र की चौथी पुण्यतिथि पर प्रतिष्ठान के सदस्यों एवं ने याद किया।

डॉ जगन्नाथ मिश्र की चौथी पुण्यतिथि पर प्रतिष्ठान के सदस्यों एवं ने याद किया।

नसीम रब्बानी

वैशाली:राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ जगन्नाथ मिश्र की चौथी पुण्यतिथि पर प्रतिष्ठान के सदस्यों एवं ने याद किया। स्थानीय नगर के दिग्घी खुर्द में स्थित संत बाल हंस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में शामिल लोगों ने दिवंगत डॉ जगन्नाथ मिश्र के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर परिचर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए उमेश कुमार निराला ने कहा कि डॉ जगन्नाथ मिश्र द्वारा शिक्षा और सामाजिक उत्थान में किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता । सुविख्यात अर्थशास्त्री, सुप्रसिद्ध विश्वविद्यालय शिक्षक, मौलिक शोधकर्ता, शोध निदेशक समेत कई ग्रंथों के लेखक रहे। श्री कृष्ण किशोर कमल ने कहा कि मानवतावादी प्रशासक के रूप में इनका समग्र जीवन आदर्श से प्रेरणादायक रहा है। हमें इनके आदर्श पर चलने की जरूरत है। शिव बच्चन यादव ने इस अवसर पर कहा की हम सबों को इनके द्वारा किए गए कृति को याद रखनी चाहिए और उनके व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। उपस्थित सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में जितेंद्र गुप्ता, अनमोल, आकृति ,कृष्ण किशोर कमल, उमेश कुमार एवं राजीव कुमार सिंह उर्फ गोल्टु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.