छात्र रालोजपा के कार्यकर्ताओं ने महुआ में बढ़ती अपराधिक घटनाओं के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला
छात्र रालोजपा के कार्यकर्ताओं ने महुआ में बढ़ती अपराधिक घटनाओं के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला
रिपोर्ट:नसीम रब्बानी
वैशाली:छात्र राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन के नेतृत्व में छात्र रालोजपा के कार्यकर्ताओं ने महुआ में बढ़ती अपराधिक घटनाओं के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। जवाहर चौक स्थित रालोजपा कार्यलय से शुरू होकर थाना चौक,पातेपुर, समस्तीपुर रोड होते हुए गांधी चौक स्मारक के पास सभा में तब्दील होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। अपराधियो द्वारा पत्रकार,थाना प्रभारी एवं लालगंज में हुए गोलीकांड को लेकर आक्रोश मार्च निकाला गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जब सुरक्षा करने वाले प्रशासन ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा। जनता देख रही है अगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में वोट से जवाब देगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। अपराधिक घटनाएं कम नही होती है तो छात्र रालोजपा चरणबद्ध आंदोलन के लिए तैयार है। आक्रोश मार्च में मुख्य रूप से महुआ सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल गुप्ता,छात्र रालोजपा के महुआ प्रखंड अध्यक्ष धर्मवीर कुमार पासवान,प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान,मुन्ना कुमार,प्रभात कुमार पासवान,मनीष कुमार,विवेक कुमार,भूषण ठाकुर,अभिषेक कुमार सोनू,विक्की ठाकुर,सनोज कुमार ठाकुर, पुलिस पासवान,रत्नेश कुमार राज,राजा कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
